Azamgarh News: आजमगढ़ के पांडे बाजार क्षेत्र के निवासी केशनाथ गौड़ ने बताया कि उन्होंने 2015 से सहारा इंडिया में लगभग ₹3.5 लाख का निवेश किया था. शुरुआत में उन्हें पॉलिसी के अनुसार भुगतान भी मिला, लेकिन 2019 के बाद से उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला. अब वह अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए किराने की दुकान पर निर्भर हैं.

