Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज ब्लॉक में इस बार सबसे ज्यादा सिंघाड़े की खेती की जा रही है. एक समय ऐसा था कि जब केवल गिने चुने किसान ही सिंघाड़े की खेती करते थे, लेकिन आज आज स्थित पूरी तरह से बदल चुकी है. इस समय कमालगंज क्षेत्र में 2 दर्जन से अधिक किसान तालाब में सिंघाड़े की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

