पीलीभीत का माला रेलवे स्टेशन किसी हाई-सिक्योरिटी जोन से कम नहीं लगता. चारों ओर घने जंगल, वन्यजीवों की भरमार और सुरक्षा के खास इंतजाम, इसे देश के सबसे अनोखे रेलवे स्टेशनों में शामिल करते हैं. यहां रेलगाड़ियां कछुए की रफ्तार से चलती हैं और स्टेशन को चारों तरफ से लोहे की चेन फेंसिंग से कवर किया गया है—यात्रियों और जानवरों, दोनों की सुरक्षा के लिए.

