Sultanpur Famous Dosa: यूपी के सुलतानपुर में एक 7 साल पुरानी मसाला डोसा की दुकान है. यह दुकान श्रवण कुमार कसौधन चलाते हैं. उन्होंने बताया कि वह मुंबई से सीखकर सुलतानपुर में लोगों को मुंबई का मशहूर डोसा खिला रहे हैं. उनकी दुकान पर स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

