Jhansi News: हाल में ही जारी किए गए नए बिलों में हाउस टैक्स में 1.5 गुना की वृद्धि की गई है. इसके साथ ही, जल संस्थान ने भी वॉटर टैक्स बढ़ाकर नए बिल जारी किए हैं, जिससे जनता पर दोहरा बोझ पड़ गया है. स्थिति यह है कि यदि बिल जमा नहीं किए गए तो करीब 5 हजार लोगों के पानी के कनेक्शन काटने की योजना भी जल संस्थान ने बना ली है.

