UP News: यूपी पुलिस कहर बनकर अपराधियों पर टूट पड़ी. एक ही दिन में बुलंदशहर, औरैया और फिरोजाबाद में एनकाउंटर कर दिए जिसमें एक बदमाश राजेश ढेर हो गया है. उस पर बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट के 48 आपराधिक मामले दर्ज थे. वहीं औरैया से हिस्ट्रीशीटर सर्वेंद्र यादव और फिरोजाबाद में शातिर लुटेरा यादवेन्द्र उर्फ मोना को अरेस्ट कर लिया है.

