Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 25 नवंबर 1920 को हुई थी. इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने का विचार सर्वप्रथम महमूदाबाद के राजा सर मोहम्मद अली मोहम्मद खान को आया. उन्होंने ‘द पायनियर’ में एक लेख लिखकर इसके स्थापना का आग्रह किया था. तब से लेकर आज तक विश्वविद्यालय नित् एक नई ऐतिहासिक गाथा लिख रहा है.

