Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील के महाराजगंज इलाके में राम गोपाल (22) की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो उसकी मौत 12 बोर के असलहे से चली गोली से हुई थी. हालांकि राम गोपाल के शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा छर्रे( पैलेट्स इंजरी) का जिक्र है. पुलिस आला ए कत्ल (12 बोर की बंदूक) और उसके मालिक की तलाश कर रही है.

