बरेली से मथुरा तक 216 किलोमीटर का सफ़र आराम से तय कर सके इसके लिए फ़ोरलाइन बिछाने की कोशिश की जा रही है. जो कि 4 चरणों में होगी जिसमें पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज बाईपास, तीसरे चरण में कासगंज बाईपास से बदायूं बाईपास और चौथे चरण में बदायूं बाईपास से बरेली तक सड़क की कनेक्टिविटी होगी.

