कृषि में नई तकनीकों और विधियों के साथ, किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर सहफसली खेती की ओर रुख कर रहे हैं, जो न केवल उनकी आय को बढ़ा रही है बल्कि उत्पादन में भी जबरदस्त इजाफा कर रही है. हरी सब्जियों जैसे कद्दू, लौकी, लोबिया और तोरई की सहफसली खेती किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का अवसर प्रदान करती है.

