Diwali 2024 Puja Time: सनातन धर्म में दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रत्येक साल कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दिवाली की शाम को माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है और सुख समृद्धि की कामना करते हैं .दीपक के बिना दीपावली की कल्पना भी नहीं की जा सकती. हिंदू धार्मिक मान्यता है कि दीपावली के दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटे थे. (रिपोर्टः सर्वेश/ अयोध्या)

