जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हॉकी के महान खिलाड़ी रहे केडी सिंह बाबू बाराबंकी जनपद के रहने वाले थे. राज्य सरकार ने उनकी हवेली को एक स्मृति संग्रहालय के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया है. वहीं भूमि अधिग्रहण के लिए करीब साढे 14 करोड़ रुपए सरकार द्वारा स्वीकृत कर किया है. जिसमें 5 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति मिल गई है.
