Fake note Racket Busted in Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की पुलिस ने 5 युवकों को दिवाली की रात गिरफ्तार किया. पांचों युवक कार से जा रहे थे. चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा. पूछताछ में सामने आया कि युवक भीड़भाड़ को निशाना बनाते थे. सिर्फ कैश में ही पेमेंट करते थे. बाजार में बात-बात में सामान खरीदने के लिए नोटों की गड्डियां लहराते थे. किराए में मकान में रहकर लग्जरी लाइफ जिंदगी जी रहे थे. पुलिस की जांच में रईसी की असली कहानी सामने आ गई.

