Mirzapur Crime News: मोबाइल के 5G टावर में लगे उपकरणों को चोरी करने वाले 8 शातिर चोरों को यूपी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. ये मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चन्दौली, प्रयागराज में लाखों की चोरी कर चुके थे. इनका तौर-तरीका एकदम अलग था. पुलिस ने बताया है कि ये लोग लाखों रुपए का लेनदेन गूगल पे के जरिए करते थे.

