Prayagraj News : संगम नगरी प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम के एक मंदिर से आठ दिन पहले अष्टधातु की बेशकीमती राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई थी. नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस तो चोर का पता नहीं लगा पाई. चोर खुद ही माफीनामे के साथ मूर्ति को मंदिर में वापस रख गया है. माफीनामे में चोर ने वजह का खुलासा किया है.

