Dragon Fruit Farming Tips: किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी में भी रुचि दिखा रहे हैं. सब्जियों और फलों की खेती में जहां कई फसलें उगाई जा रही हैं, वहीं ड्रैगन फ्रूट ने हाल ही में किसानों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल की है. इस विदेशी फल की बढ़ती मांग को देखते हुए किसान इसे उगाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं. ड्रैगन फ्रूट की खेती न केवल लाभकारी साबित हो रही है, बल्कि इसमें कम लागत और ज्यादा उत्पादन की संभावना भी है, जिससे किसानों के लिए यह फायदे का सौदा बनता जा रहा है. (रिपोर्टः सिमरनजीत सिंह /शाहजहांपुर)

