Karwa Chauth Moon Rise Time: हिंदू परिवारों में उत्साह से मनाए जाने वाला करथा चौथ पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखा है. यह व्रत सूरज उगने के साथ शुरू हो जाता है और चंद्रमा की पूजा के बाद महिलाएं अपना व्रत पति के हाथों से मिठाई खाकर खोलती हैं. आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज कितने बजे चंद्र दिखाई देगा.

