अब AI आधारित अल्ट्रासाउंड मशीन सिर्फ एक बटन दबाने पर कई बीमारियों की जानकारी देगी. इसमें यूज होने वाला पेपर और कलर भी वातावरण के अनुकूल है और इकोफ्रेंडली है. इटालियन मेडिकल इमेजिंग की अग्रणी कंपनी एसाओटे ग्रुप ने अपनी सहायक कंपनी एसाओटे एशिया पैसिफिक डायग्नोस्टिक के माध्यम से भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है. नोएडा स्थित नए विनिर्माण स्थल पर कंपनी की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सीरीज का निर्माण किया जाएगा, जो पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत निर्मित की गई है. इसका उद्देश्य भारतीय स्वास्थ्य सेवा को अच्छे किस्म के उपकरण उपलब्ध कराना है, जिसमें माई लैब ए, माई लैब ई-सीरीज और कॉम्पैक्ट पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं. (रिपोर्टः सुमित राजपूत/ नोएडा)

