Bahraich Violence Accused Encounter: बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला के अनुसार, जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र गई थी तो सरफराज और तालीम ने पुलिस पर फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा को कड़ा किया गया है, ताकि आरोपियों का इलाज सुरक्षित तरीके से हो सके.

