Bahraich News: शहर से कुछ दूर जंगलों में स्थापित यह माँ काली का मंदिर अपने अनूठे इतिहास और धार्मिक मान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. कहा जाता है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने जन-धन की हानि से मुक्ति पाने की मन्नत पूरी होने पर इस मंदिर का निर्माण कराया. मंदिर में साल भर साधु-संत और तांत्रिक अपनी साधना सिद्धि के लिए आते हैं, खासकर नवरात्रि के समय यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है.

