Ballia News: इंतजार बड़ी कामयाबी का संकेत है… यह कहावत बलिया के क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह कुशवाहा पर बिल्कुल सही बैठती है. एक साधारण ग्रामीण परिवेश में जन्मे डॉ. आनंद ने पढ़ाई की शुरुआत एक छोटे से प्राथमिक विद्यालय से की. जीवन में तमाम संघर्षों और लंबी प्रतीक्षा के बाद, डॉ. आनंद ने न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया बल्कि अपने माता-पिता के चेहरे पर गर्व का आंसू भी ला दिया.

