Etawah Cobra Rescue Video: राइस मिल के ऑफिस में सफाई कर रही महिला कर्मी रेखा देवी को सफाई के दौरान अचानक कोबरा सांप झाड़ू के सहारे हाथ में आ गया. यह देख रेखा देवी डर के मारे झाड़ू छोड़कर भाग गई. उन्होंने तुरंत अन्य कर्मियों को कोबरा के बारे में सूचित किया, जिसके बाद ऑफिस को बंद कर दिया गया.

