Ghazipur Ramleela: रावण के पुतले की कुल ऊंचाई 60 फीट होगी, जिसमें 12 फीट के बड़े बूट जोड़े गए हैं. पुतले को बनाने के लिए मुख्य रूप से बांस, कागज, कपड़ा, पटाखे, और जूट का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुतले को हल्का रखने के लिए फोम का भी उपयोग किया जा रहा है, ताकि इसे जलाने में कोई परेशानी न हो. रावण का पुतला बनाने का बजट पांच लाख रुपये है.
