Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

Greater Noida West Metro : नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दी है। केंद्र सरकार से स्वीकृति प्रदान किए जाने के साथ ही इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इस लाइन के बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के साथ साथ दादरी क्षेत्र के निवासियों को भी खासा लाभ मिलेगा।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बीते दिनों इस नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी प्रदान कर दी थी। इस 17 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो रूट पर कुल 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसकी लागत करीब 3 हजार करोड़ रूपए आंकी जा रही है। एनएमआरसी ने इस रूट की डीपीआर को मंजूरी के लिए फरवरी में उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेजा था। यह रूट एक्वे लाइन से जोड़ा जाएगा। एक्वा लाइन पर सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो का संचालन वर्तमान में भी हो रहा है। इस लिए यह रूट एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा।

 

एनएमआरसी अधिकारियों का दावा है कि इस रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 130 मीटर रोड़ पर लग रहे जाम से भी छुटकारा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर में संशोधन के बाद उसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *