उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के तमाम शहरों के लोगों को आने जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर नहीं करना पड़ेगा. वे अपनी गाड़ी से सुविधाजनक सफर करते हुए कम समय में घर पहुंच सकेंगे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनवाए जा रहे एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में से पांच तैयार होने जा रहे हैं.

