Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारी की जा रही है. यहां शासन एवं मेला विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिससे कि निश्चित डेट लाइन पर महाकुंभ की तैयारी को पूरा किया जा सके. इस आने वाले महाकुंभ में क्या कुछ खास होगा और इसकी बसावट क्या होगी. इसको लेकर लोकल 18 से बात करते हुए मेला अधिकारी एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया. वहीं, हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तैयरियों को लेकर दौरा किया.

