Moradabad News: मुरादाबाद की स्वास्थ्य सेवाएं अब बेहतर होने वाली हैं. क्योंकि यहां पर जिला अस्पताल को मिनी मेडिकल कॉलेज में बदलने की तैयारी है. जिला अस्पताल में जल्द ही दो छात्र डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स के तहत बाल रोग विशेषज्ञ बनने के लिए आएंगे. अस्पताल में उनके अध्ययन के लिए लाइब्रेरी और क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं.

