Noida Metro News: इस स्काईवॉक परियोजना की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी, जबकि जनवरी 2023 में निर्माण कार्य आरंभ किया गया था. इसका अनुबंध अक्तूबर 2023 तक पूरा होने का था, लेकिन विभिन्न कारणों से काम की गति धीमी रही. हाल ही में निर्माण एजेंसी इकबाल कंस्ट्रक्शन ने परियोजना की लागत को 9 करोड़ 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये करने और दो महीने का अतिरिक्त समय मांगा.
