Peas Farming: चित्रकूट पाठा क्षेत्र खेती किसानी के मामले में सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है. क्योंकि यहां के किसान खेती किसानी को घाटे का सौदा मानते हैं. लेकिन अब धीमे बढ़ती तकनीक के साथ-साथ किसान भी अपने खेती करने का तरीका बदल रहे हैं.और कृषि विभाग या अन्य किसी किसान के पास जाकर नई-नई प्रकार की खेती करना सीख रहे हैं.ऐसे में अगर आप भी किसान है और खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं. तो इस मौसम में कृषि विभाग के द्वारा बताए गए फार्मूले से मटर की खेती कर अच्छा मुनाफा आप कमा सकते हैं .

