Perfume in winters: इत्र नगरी कन्नौज में मौसम के हिसाब से भी इत्र तैयार किया जाता है. गर्मियों के मौसम में जहां खस, चंदन, गुलाब के इत्रों का प्रयोग किया जाता है. वहीं, सर्दियों के मौसम में केसर, शमामा और ऊद का इत्र बड़े पैमाने पर डिमांड में रहता है. इन इत्रों की सबसे बड़ी खासियत यह रहती है कि यह लगने के बाद गर्माहट का एहसास देते रहते हैं.

