Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 को देखते हुए गंगा नदी पर पाण्टून पुलों का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया है. ओल्ड जीटी रोड पर दो पाण्टून पुल, गंगोली शिवाला मार्ग पर एक पाण्टून पुल और हरिश्चंद्र मार्ग के घाट पर एक पाण्टून पुल का निर्माण हो रहा है और सभी 30 पाण्टून पुलों का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा हो जाएगा.

