Pilibhit Tiger Reserve: आंकड़ों की मानें तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 71 से भी अधिक बाघ हैं. लेकिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कुछ चुनिंदा बाघ ही हैं जिनकी साइटिंग सबसे अधिक होती है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं बाराही मेल और फीमेल. अपनी झलक से मंत्रमुग्ध कर लेने वाले बाघों का स्थानीय गाइडों की ओर से नामकरण कर दिया गया है.

