Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

यूपी के फतेहपुर जिले में अंग्रेजी शराब और बियर से लदी पिकअप गाड़ी का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई. पेटियों में भरी अंग्रेजी शराब और बियर सड़क पर फैल गईं. इस दौरान ड्राइवर और खलासी पिकअप गाड़ी में ही फंसे रहे. उन्हें गाड़ी से निकालने के बजाए आसपास के लोगों मे शराब लूटने की होड़ मची रही. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर और खलासी का रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान शराब लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *