Wheat Cultivation Tips: भारत में गेहूं की फसल का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है और किसानों को बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए कई प्रयास करने पड़ते हैं. हालांकि, कुछ ऐसी किस्में भी हैं जो कम लागत में अधिक उत्पादन देती हैं. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने गेहूं की एक नई किस्म HD-3385 विकसित की गई है, जो किसानों को बंपर पैदावार देने के साथ ही रोग प्रतिरोधी भी है. (रिपोर्टः सिमरनजीत/ शाहजहांपुर)

