यूपी के लखीमपुर जिला स्थित बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप तक तेंदुआ पहुंच गया. राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ गांव के बाहीर नीम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ है. इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई. लेकिन, लगातार लोकेशन चेंज करने के चलते पकड़ पाना मुश्किल हो रहा है.

