Agriculture Tips: अंतिम चरण में लहलहा रही धान की फसल में एक जटिल समस्या देखने को मिली है. धान की फसल तैयार होने से पहले सूखने लगी है. विशेषज्ञों ने इस समस्या का दो मुख्य कारण बताया है. समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धीरे-धीरे पूरी फसल बर्बाद हो सकती है. यह समय किसानों के लिए बेहद कठिन होता है. अंतिम घड़ी में थोड़ी सी लापरवाही किसान भाइयों के महीनों की मेहनत को बेकार कर सकता है.

