Harman P99 Apple Farming: अभी तक आप कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेबों के बारे में सुनते आए हैं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का सेब भी बाजारों में दिखाई देने वाला है. यह अनोखी उपलब्धि गाजीपुर के किसान सुनील कुशवाहा ने हासिल की है, जिन्होंने 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में फल देने वाले सेब की नई प्रजाति की खेती शुरू की है. (रिपोर्टः शुधांषु रंजन/ गाजीपुर)

